जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि मुसलमानों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से अपना बदला ले लिया है। इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मैगजीन पांचजन्य ने भी ट्वीट किया है। यही मदनी जब 2021 में मोहन भागवत जी की प्रशंसा किया था तब चारों ओर ऐसा लग रहा था कि अब इस देश में समरसता स्थापित हो ही गया।
जो मदनी मानता है कि तालिबान कोई गलत काम नहीं कर रहा है, वो तो देवबंद से प्रेरणा लेकर ऐसा कर रहा है। उस मदनी से प्रशंसा सुनकर भला कौन समझदार संगठन इतरा सकता है। अब लोग रो रहे हैं। जिन शक्तियों ने डोनाल्ड ट्रंप जैसे अमेरिका के शक्तिशाली दक्षिणपंथी राष्ट्रपति को उखाड़ फेंका था। उन शक्तियों ने भारत में खेल कर दिया था। वो तो अपने रामलला का आशीर्वाद है कि भाजपा को एक जीवनदान मिल गया है। भाजपा को यह जीवनदान बार-बार नहीं मिलनेवाला है। वो अब आगे सोचे कि उसे इन शक्तियों से कैसे निपटना है।