सबरीमाला मंदिर सोना चोरी केस केरल में 2019 से चल रहा एक बड़ा स्कैंडल है, 2019 में सबरीमाला मंदिर के मुख्य गर्भगृह के दरवाजों और द्वारपाल मूर्तियों से सोने की परत हटाई गई, जिससे लगभग 4.5 किलोग्राम सोना (लगभग 1.6 करोड़ रुपये मूल्य, अब 5 करोड़ रुपये) गायब हो गया, जिसे बाद में चोरी माना गया..केरल हाई कोर्ट के आदेश पर SIT जांच कर रही है, जिसमें कई गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें बेंगलुरु के व्यवसायी और पूर्व पुजारी उनिकृष्णन पोट्टी, पूर्व कार्यकारी अधिकारी डी. सुधीश कुमार और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के कर्मचारी शामिल हैं।
जांच में पता चला है कि सोने को इलेक्ट्रोप्लेटिंग के बहाने चुराया गया था और यह चोरी सिर्फ सोने तक सीमित नहीं, बल्कि पंचलोहा मूर्तियों के भी गायब होने की आशंका है। मुख्य आरोपी उनिकृष्णन पोट्टी, बेंगलुरु का व्यवसायी और पूर्व पुजारी, जिसे गिरफ्तार किया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस मामले में सोनिया गांधी पर आरोप लगाए हैं, उन्होंने दावा किया है कि सोनिया गांधी का दो आरोपियों उन्नीकृष्णन पोट्टी और एक ज्वेलरी फर्म के मालिक गोवर्धन से संबंध है..
विपक्ष पर सवाल उठाते हुए विजयन ने उन तस्वीरों का हवाला दिया, जिनमें सोना चोरी मामले में गिरफ्तार पोटी और कथित तौर पर सोने की बिक्री से जुड़े बेल्लारी के एक व्यापारी गोवर्धन, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।एक तस्वीर में सोनिया गांधी गोवर्धन से उपहार लेती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में पोटी उनके हाथ पर कुछ सौंपता या बांधता नजर आ रहा है।सबरीमाला चोरों का सोनिया गांधी से संबंध फिर बताता है कि, हर सनातन विरोधी गिरोह के तार इसी गैंग से जुड़े रहते हैं! इसलिए इस खानदान को केरल पसंद है क्योंकि सबसे ज्यादा मंदिरों में सोना वही है

