. #शुभ_रात्रि
वास्तव में तो, ब्रह्मचर्य दो प्रकार के होते हैं। ‘मैं शुद्धात्मा हूँ’ का निरंतर लक्ष्य रहे वह सबसे श्रेष्ठ ब्रह्मचर्य है। बाकी, ब्रह्मचर्य का सही अर्थ है ब्रम्ह में चर्या। शुद्धात्मा में रहना वही ब्रह्मचर्य है।
दूसरे प्रकार का ब्रह्मचर्य उसे कहते हैं, जब आप मन-वचन-काया से विषय विकार में एकाकार नहीं होते या उसके पक्ष में नहीं रहते। आप विवाहित हो या नहीं, वह महत्वपूर्ण नहीं है। इस संदर्भ में, ब्रह्मचर्य पुद्गल सार है। हम जो खाते-पीते हैं, उन सब से जो सार बनता है वह है ‘ब्रह्मचर्य’! यदि यह ब्रह्मचर्य का सार समाप्त हो जाए तो आत्म अनुभव और आत्म की प्राप्ति करना कठिन हो जाता है। इसलिए ब्रह्मचर्य बहुत कठिन आध्यात्मिक साधना हे । यदि एक तरफ ज्ञान और दूसरी तरफ ब्रह्मचर्य हो तो सुख की कोई सीमा ही नहीं होती! उससे जो परिवर्तन होता है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता! क्योंकि ब्रह्मचर्य तो पुद्गल सार है!
*विषय तो खतरनाक विष है, विषयसुख की मूर्छा में डूबे हुए लोगों को, उस बारे में जाग्रत रहने की ज़रूरत है।* कुछ तो सोचना चाहिए कि रक्त, माँस और पीप से भरे हुए शरीर में कैसे सुख हो सकता है? जिस तरह दूध के सार से घी बनता है उसी तरह आहार के सार से वीर्य बनता है। विषय और हस्तमैथुन से वह सार नष्ट हो जाता है और शरीर कमजोर हो जाता है।
लोकसार वह मोक्ष है और पुद्गलसार वह वीर्य है। वीर्य का रक्षण करने से आपको ब्रह्मचर्य की शक्ति प्राप्त होती है, जिसके फलस्वरूप तेज, ओजस्वी, एकाग्रता और मनोबल उत्पन्न होता है। जो व्यक्ति ब्रह्मचर्य का पालन करता है वह अत्यंत विकट परिस्थिति में भी शांत रह सकता है।
एक मात्र ज्ञानी पुरुष ही ब्रह्मचर्य पालन करने का विज्ञान समझा सकते हैं, क्योंकि वे ब्रह्मचर्य सिद्ध कर चुके होते हैं। वे सभी प्रकार के विषय विकारी परिणामों से संपूर्ण रुप से मुक्त होने के कारण हमें भी मुक्त करवा सकते हैं। ऐसे कई ज्ञानी पुरुष हैं। उन्होंने विवाहितों के लिए भी ब्रह्मचर्य का मार्ग बताया है। *वे कहते हैं कि इस काल में आपसी सहमती (समाधानपूर्वक) से और एक पत्नीव्रत का पालन ही ब्रह्मचर्य है।*
उन्होंने इस संदर्भ में कहा है कि *“विवाहित हों और यदि ब्रह्मचर्यव्रत लेते हैं, तो आत्मा में जो सुख है, उसका उन्हें पूर्णतः अनुभव हो सकता है।” ब्रह्मचर्य पालन करने और उसका पूर्ण परिणाम प्राप्त करने के लिए, आत्मज्ञान अनिवार्य है। एक बार आत्मा के सुख का अनुभव हो जाए तो विषय में सुख ही नहीं लगता।*
. *🚩हर हर महादेव 🚩*