पश्चिम बंगाल में RSS की शिक्षा शाखा विद्या भारती के 1,000 स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक साल में हर जिले, नगरपालिका और पंचायत तक स्कूल पहुंचाने की बात कही।उन्होंने राज्य के चार शिक्षा विभागों को एक करने और मदरसा शिक्षा को अलग दर्जा न देने का प्रस्ताव रखा।
स्कूलों में पूरे वंदे मातरम् के अनिवार्य गायन का पालन न करने पर सरकारी सहायता रोकने की चेतावनी दी। सरकार का दावा है कि इन सुधारों से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रवादी मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा।

