भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कभी भी कहीं भी जीवन में मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए अपने सभी कर्तव्य निभाएं। भगवान राम के विचारों को अपनाने से व्यक्ति हर परेशानी से छुटकारा पा लेता है।
भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है क्योंकि वह पुरुषों में सबसे श्रेष्ठ व उत्तम पुरुष हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को भगवान राम का नाम लेने से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। दशरथ पुत्र भगवान श्री राम के चरित्र की अच्छी बातों को हर कोई ग्रहण करने की कोशिश करता है। उनकी पूजा आराधना के साथ-साथ उनके विचारों को भी अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।

