ऑनलाइन प्यार के चक्कर में घर से भागने वाली लड़कियां इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें,, कहीं आपका प्रेमी भी आपको कोलकाता या भागलपुर की रेड लाइट इलाके में ना बेच दे 👇भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकली 12वीं की एक छात्रा की जिंदगी अगले 85 दिनों में नरक बन गई।
मुजफ्फरपुर जंक्शन से वह अपने इंस्टाग्राम के एक जान परिचय के लड़के के साथ कोलकाता चली गई जहां उसे लड़के ने उसको सोनागाछी रेड लाइट एरिया में बेच दिया, तकरीबन 50 दिन बाद सोनागाछी के मानव तस्करों ने उसको भागलपुर के रेड लाइट इलाके में मोटी रकम में बेच दिया । भागलपुर में उस लड़की ने अपनी आपबीती एक कस्टमर को सुनाई, उसने गोपनीय तरीके से पुलिस को सूचना दी जिसके बाद महिला SI पूजा कुमारी वहां पर मय फोर्स के साथ पहुंची । इस दौरान मानव तस्करों ने उनका रास्ता रोक लिया, जिसके बाद महिला SI पूजा कुमारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल कर तस्कर की कनपटी पर रख दी और फिल्मी स्टाइल में लड़की को रेस्क्यू कर लिया #bhagalpur #bihar

