'बेहद मजबूत इकोनॉमी'... भारत की इकॉनमी के कायल हुए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) डिवीजन चीफ डेनियल लेघ, बताया 'ब्राइट स्पॉट', चीन और अमेरिका भी पीछे
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था, चीन को दे रहा कड़ी टक्कर, भारत अगले दो वर्षों में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी.
विश्व की आर्थिक विकास दर-2023
◆ अमेरिका: 1.6%
◆ जर्मनी : -0.1%
◆ फ्रांस: 0.7%
◆ इटली: 0.7%
◆ स्पेन: 1.5%
◆ जापान: 1.3%
◆ ब्रिटेन: -0.3%
◆ कनाडा: 1.5%
◆ चीन: 5.2%
◆ भारत: 5.9%
◆ रशिया: 0.7%
◆ ब्राज़ील: 0.9%
◆ मैक्सिको: 1.8%
◆ सऊदी अरेबिया: 3.1%
◆ नाइजीरिया: 3.2%
◆ दक्षिण अफ्रीका: 0.1%
विश्व की अर्थव्यवस्था इस साल 3 फीसदी से भी कम दर के साथ बढ़ेगी. वहीं इस ग्रोथ में आधा योगदान भारत और चीन का रहेगा.
■ भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनी हुई है।
■ रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को पिछले साल झटका लगा है वह इस साल भी जारी रहने वाला है.
■ वैश्विक विकास दर में गिरावट यह अगले पांच सालों तक जारी रहने वाली है. ऐसे में वैश्विक ग्रोथ 3 फीसदी से कम रहने की संभावना है. साल 1990 के यह अबतक की सबसे कम विकास होगी.
■ मंदी के इस दौर में एशिया विश्व का ब्राइट स्पॉट के रूप में उभरेगा. भारत और चीन का वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक बेहद अहम रोल रहेगा और यह दोनों देश मिलकर वैश्विक ग्रोथ में 50 फीसदी तक अपना योगदान देंगे.
■ 2023 में चीन की अर्थव्यवस्था 5.2 फीसदी से आगे बढ़ रहा है, वहीं भारत की वित्तीय व्यवस्था 5.9 के दर से आगे बढ़ रहा है। और 2024 की बात करें तो चीन की GDP 4.5 फीसदी रह सकता है, जबकि भारत का 6.3 रहने का अनुमान लगाया गया है। 2022 में चीन की अर्थव्यवस्था की विकास दर 3 फीसदी थी।
■ आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल में भारत में महंगाई दर घटकर 4.9 फीसदी पर रह जाएगी और अगले साल यह और कम होकर 4.4 फीसदी पर आ जाएगी.
भारत के लिए विकास दर जो 2022 में 6.8 था। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये वैश्विक अर्थव्यवस्था में उज्ज्वल स्थानों में से एक है। इससे कम होकर यह 5.9 पर आ गया है। अगले साल फिर भारत की अर्थव्यवस्था का विकास दर 6.3 तक जाएगा, जो फिर से एक बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था है जो भारत को उच्च जीवन स्तर की ओर अभिसरण करने की अनुमति देने के लिए और नौकरियां पैदा करने के लिए जरूरी है।