चीन नहीं अब भारत है दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश
अब इसकी ख़ुशी माननी है या चिंता करनी है यह तो विचारणीय है लेकिन भारत अब सबसे आगे है , नंबर १ हो चूका है लेकिन जनसँख्या के मामले में ... अब चीन से अधिक हो गई है भारत की जनसंख्या और ये संख्या 1,428.6 मिलियन हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक चीन की जनसंख्या फिलहाल 1,425.7 मिलियन है। अगर तुलना करें तो दोनों देशों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर हो गया है।
UNFPA की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग की है। भारत में 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, जबकि 10-24 साल तक के लोग 26% हैं। वहीं 15-64 साल तक के लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% हैं।
वहीं, चीन के संबंधित आंकड़े 17%, 12%, 18%, 69% और 14% हैं और वहां 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग लगभग 20 करोड़ हो गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1950 में जनसंख्या डेटा एकत्र करना शुरू करने के बाद से यह पहली बार है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। बताते चलें कि भारत ने 2011 से जनगणना नहीं की है, इसलिए इसकी जनसंख्या के आकार पर कोई ताजा आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। भारत में एक दशक में एक बार जनगणना 2021 में होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।