नया भारत जो सबका भला सचता हैं और संभावनाओं के साथ काम करता है .. जिस यूरोप ने रूस पर लगाए आर्थिक प्रतिबंध, उन्हीं को भारत बेच रहा रूसी कच्चा ऑइल
जिस तरह से भगवान हनुमान ने अपनी ताकत का पता लगाया और फिर काम किया, उसी तरह हमने 2014 में अपनी ताकत का पता लगाया और तब से काम कर रहे. आज भारत भगवान हनुमान की शक्ति की तरह अपनी क्षमता का एहसास कर रहा है.
अपने दोस्त रूस को फायदा पहुंचाने और खुद भी लाभ कमाने के लिए भारत ने नई तरकीब निकाली। वह रूसी तेल का कई गुना आयात बढ़ा चुका है। अब इसी रूसी कच्चे तेल को भारत की तेलशोधक कंपनियों ने प्रोसेस करके यूरोप को बेच दिया।
◆ रूस से तेल खरीद पर नहीं है कोई दुविधा, नागरिकों के प्रति उत्तरदायी है मोदी सरकार
◆ रूस अब कच्चे तेल का एकमात्र सबसे बड़ा सप्लायर बन रहा है। लगातार छठे महीने में भारत ने रूस से एक तिहाई से ज्यादा तेल खरीदा है।
◆ भारत और रूस के बीच ऑयल ट्रेड मार्च में 1.64 मिलियन बैरल प्रति दिन के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।
रूस और यूक्रेन जंग के बाद से ही यूरोपीय देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। ऐसे में रूस से यूरोपीय देश कारोबार नहीं कर रहे हैं। इसका आर्थिक नुकसान रूस को उठाना पड़ रहा है। खासकर रूस से यूरोपीय देशों को जो कच्चा तेल निर्यात किया जाता था, वह भी जंग के बीच प्रतिबंध के कारण यूरोपीय देश नहीं खरीद रहे हैं।
■ भारत ने रूसी तेल का कई गुना आयात बढ़ा चुका है। अब इसी रूसी कच्चे तेल को भारत की तेलशोधक कंपनियों ने प्रोसेस करके यूरोप को बेच दिया।
■ यूक्रेन और रूस की जंग जो पिछले साल फरवरी 2022 में शुरू हुई थी। इसके बाद से ही भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात काफी बढ़ गया है।
■ भारत पहले इराक से सबसे ज्यादा तेल खरीदता था, लेकिन अब इराक को पछाड़कर रूस भारत को कच्चा तेल बेचने वाला सबसे बड़ा देश बन गया। भारत को अरब देश और इराक से भी सस्ते दामों में यह तेल रूस से मिल रहा है।
■ अमेरिका ने जंग के बीच भरसक कोशिश की। भारत पर दबाव भी डाला कि वह रूस से तेल न खरीदे, रूस पर जो आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, उसका भारत भी पालन करे। लेकिन अमेरिकी दबाव को ठेंगा दिखाकर भारत ने अपनी जरूरतों का हवाला देकर जंग की आपदा में कच्चे तेल के आयात को अवसर के रूप में देखा और रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात कर रहा है।
■ भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी कच्चे तेल को प्रोसेस कर उसे यूरोप में निर्यात किया है। इसमें डीजल और जेट फ्यूल सबसे अधिक था।
■ रूस अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों के कारण सीधे तौर पर यूरोपीय देशों को तेल का निर्यात नहीं कर पा रहा है।
■ सस्ते रूसी कच्चे तेल तक भारतीय रिफानरियों की पहुंच ने उत्पादन और मुनाफे को बढ़ाया है। इससे भारतीय रिफाइनरियां रिफाइंड उत्पादों को यूरोप में निर्यात करने और बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा करने में सक्षम हुई हैं।
■ यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पहले यूरोप सामान्यतः भारत से ऑन एन एवरेज भारत से औसतन 1 लाख 54 हजार बैरल रोजाना डीजल और जेट ईंधन आयात किया था।
■ यूरोपीयन यूनियन यानी ईयू के रूसी तेल के प्रोडक्ट्स पर लगे आयात पर बैन के बाद यह बढ़कर 2 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है।
■ यूक्रेन से जंग से पहले भारत की तेलशोधक कंपनियां ट्रांसपोर्ट की लागत ज्यादा होने की वजह से रूस की बजाय इराक और अरब देश से तेल आयात को तवज्जो देती थी। इसलिए रूस से नहीं के बराबर ही कच्चा तेल खरीदती थी।
■ साल 2022 से 2023 के बीच रूस से रिकॉर्ड 9 लाख 70 हजार से 9 लाख 81 हजार बीपीडी कच्चे तेल का आयात किया गया। इस तरह भारत ने अपने कुल कच्चे तेल के आयात का पांचवा हिस्सा रूस से ही खरीदा। इस तरह इराक को पछाड़कर रूस भारत का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश बन गया। जंग में पूरी दुनिया ने भारत पर तेल न खरीदने का दबाव डाला, लेकिन भारत ने अपनी जरूरतों का हवाला दिया और बिना डरे, डंके की चोट पर रूस से कच्चे तेल का आयात कर रहा है।
भारतीय तेल कंपनियों को जब से रूस से कच्चे तेल का आयात किया जा रहा है, तब से तगड़ा मुनाफा हुआ है। लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते न करते हुए स्थिर बने हुए हैं। इसका कारण यह है कि कोरोनाकाल में और जंग से पहले भारतीय तेल कंपनियों को जो घाटा सहना पड़ा था। उसकी भरपाई हुई है और जहां पूरी दुनिया में महंगाई से हाहाकर मचा हुआ है, कई अच्छे अच्छे देशों की इकोनॉमी डावांडोल हो रही है, ऐसे में भारत ने दूसरे देशों की तुलना में महंगाई पर कुछ हद तक नियंत्रण किया और इकोनॉमी को भी अन्य देशों से अच्छी तरह संभाला है। यही कारण है कि पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर रहे।