जॉर्ज सोरस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर आरोप लगाए उनकी ढाणी की सांठगांठ बताई और कहा कि संसद में मोदी को जवाब देना पड़ेगा
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने साल 2020 में वैश्विक विश्वविद्यालय की शुरूआत करने के लिए 100 करोड़ डॉलर देने की बात कही थी। उसने कहा था कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना “राष्ट्रवादियों से लड़ने” के लिए की जाएगी। सोरोस ने “अधिनायकवादी सरकारों” और जलवायु परिवर्तन को अस्तित्व के लिए खतरा बताया था।
जॉर्ज सोरोस ने कहा था, “राष्ट्रवाद, जो अब बहुत आगे निकल गया है। सबसे बड़ा और सबसे भयावह झटका भारत को लगा है, क्योंकि वहाँ लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नरेंद्र मोदी भारत को एक हिन्दू राष्ट्रवादी देश बना रहे हैं।” उसने पीएम मोदी पर आरोप लगाया था कि वो कश्मीर में सख्ती कर रहे हैं, जो कि एक अर्ध-स्वायत्त मुस्लिम क्षेत्र है और वो लाखों नागरिकों को उनकी नागरिकता से वंचित करने की धमकी दे रहे हैं।
जोर्ज सोरस वह व्यक्ति जो समय-समय पर भारत के विरुद्ध जहर उगलता रहता है। यहां तक की राष्ट्रवाद को खत्म करने के लिए अपनी संपत्ति का भी प्रयोग करता है।
अब यह अदानी मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप निशाना साध रहा है, कर अदानी तथा मोदी की जुगलबंदी बता रहा है, और दुर्भाग्य है की कुछ लोग इस विदेशी विध्वंशक की बातों का समर्थन भी करते हैं, खासकर भारत का विपक्ष।
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रोनी कैपटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। दावा किया है उनके भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी से मधुर संबंध हैं। उसने कहा, “मोदी और अडानी करीबी सहयोगी हैं। उनका भाग्य आपस में जुड़ा हुआ है।”
अमेरिकी अरबपति ने प्रधानमंत्री मोदी पर अडानी समूह के कथित हेरफेर में शामिल होने का आरोप लगाया। कहा, “मोदी इस मसले पर चुप हैं। लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों का जवाब देना होगा।
जॉर्ज सोरोस का यह बयान हिंडनबर्ग रिसर्च की 3200 पन्नों की उस रिपोर्ट के करीब तीन हफ्ते बाद आया है, जिसमें अडानी समूह पर स्टॉक मैनुपुलेशन जैसे आरोप लगाए गए थे। अडानी समूह ने 413 पन्नों के जवाब में हिंडनबर्ग के आरोपों को झूठ करार दिया था। इस रिपोर्ट को भारत, यहाँ की कंपनियों और देश के विकास पर सुनियोजित हमला बताया था।
अब समझना जनता को है कि हम एक विदेशी व्यक्ति या फोन की बातें मानकर अपने ही देश को कमजोर करें या हर स्थिति में अपने देश के साथ खड़े रहकर देश को इतना मजबूत करें कि पूरा विश्व हमारे देश को सम्मान की नजरों से देखें
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
प्रशासक समिति धर्म जागरण किट :
https://www.prashasaksamiti.com/p/vission.html