उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर गई 14 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर छपार थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पीड़िता के मुताबिक, 4 सितंबर की रात वह मंदिर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही मोहम्मद समीर ने अपने दो साथियों वलीन और सलमान के साथ मिलकर उसे रास्ते से जबरन उठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
परिजनों के अनुसार, लड़की के कई घंटे तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। बाद में वह कथित तौर पर आरोपी के घर से बदहवास हालत में मिली। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से बातचीत कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#Muzaffarnagar #UttarPradesh #CrimeNews #MinorGirl #RapeCase #PoliceAction #YogiAdityanath #KapilDevAgrawal #BreakingNews #UPNews

