गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले ISI समर्थित 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया है। इसके 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है।”
गृहमंत्री ने बताया है कि ISI से फंड पाने वाले इस गुट के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया। जिसमें IED, ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे शामिल थे। यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।

