आकाशा के द्वारा अहमदाबाद से बेंगलुरु कोर्गो सर्विस में सोना भेजा जाता था । आकाशा एयर का मुख्य कार्गो हैंडलर जैद अंसारी को जब पता चला कि कभी 3 किलो सोना कभी 5 किलो सोना कार्गो के द्वारा बेंगलुरु भेजा जाता है तब उसने सिक्योरिटी इंचार्ज अहमद अंसारी के साथ मिलकर सोना चोरी करने का प्लान बनाया और अपने आठ और साथियों को शामिल किया ।
उन्होंने सवा दो किलो सोना अहमदाबाद एयरपोर्ट में आकाश एयर के कार्गो से चोरी कर लिया , लेकिन यह मूर्ख भूल गए की एयरपोर्ट पर हर कदम पर न सिर्फ सीसीटीवी फुटेज है बल्कि सोना जिस थैली में भेजा जाता था उसमें जीपीएस चिप भी लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ में पूरा सोना भी बरामद कर लिया

