मैं ब्राह्मण हूँ और आप मेरे सामने उनकी बुराई कर रहे हो’, रैपिडो ड्राइवर को लड़की ने सिखाया सबक: कहा- 1 रेटिंग दूँगी, हमारी जाति को कर रहे टारगेट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रैपिडो चालक एक ब्राह्मण लड़की को ब्राह्मणों के खिलाफ भड़का रहा है। पहले वह लड़की से पूछता है कि क्या वह ब्राह्मण है और इसके बाद कहता है कि ब्राह्मण गलत होते हैं।
वायरल वीडियो में लड़की कहती है, “आपने बोला ब्राह्मण गुटखा खाते हैं।” इस पर वो कहता है “हाँ मंदिरों में” तो लड़की कहती है “हाँ तो कोई बात नहीं, मैं ब्राह्मण हूँ और आप ब्राह्मण के सामने ब्राह्मण की बुराई कर रहे हो, मैं आपको एक रेटिंग दूँगी, आपकी सोच बहुत ही बेकार है। किसी और के सामने मत बोलना मैंने तो छोड़ दिया आपको, कोई और नहीं छोड़ेगा।”
लड़की पूछती है कि उसकी कास्ट क्या है तो वो कहता है “अरे कुछ भी हो मैं हिंदू हूँ।” वह आगे कहती है, “किसी को ऐसे मत बोला करो, आप ब्राह्मणों को टार्गेट कर रहे।” इस पर ड्राइवर कहता है, “तो वो गलत करते हैं ना, वह कहती है, वो तो सारे करते हैं आपकी जात के भी करते होंगे, गलत इंसान करता है ना कि कास्ट करता है।”
ड्राइवर कहता है, “मान लो मैं मंदिर में गया, मेरे मुँह में गुटखा है। शराब पी रखी है मैंने।” इससे पहले वो वाक्य पूरा करे लड़की रोक कर कहती है, “तो आप ब्राह्मणों को बोलोगे कि वो गुटखा खाकर मंदिर जाते हैं, अरे कोई बात नहीं अंकल आपकी सोच बहुत बेकार है थैंक्यू सो मच।” इसके बाद वह रैपिडो ड्राइवर वहाँ से चला जाता है।

