प्रेस वक्तव्य भोपाल, 14 मई 2026| श्री अवधेश तिवारी, प्रान्त संयोजक, बजरंग दल मध्यभारत ने कहा कि पिछले कुछ समय से मध्यप्रदेश में लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़ी घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। चिंताजनक बात यह है कि इस्लामी जिहादी तत्व न केवल ऐसे कृत्यों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं, बल्कि इन घटनाओं का विरोध करने वाले राष्ट्रनिष्ठ एवं नारी सुरक्षा के लिए समर्पित संगठनों—जिनमें प्रमुख रूप से बजरंग दल शामिल है—पर भी झूठे आरोप मढ़ने का दुस्साहस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी तत्व हिंदू संगठनों के विरुद्ध अभद्र और भड़काऊ भाषा का उपयोग कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य कट्टरपंथी मुसलमानों को उकसाकर सामाजिक वैमनस्य एवं हिंसा को बढ़ावा देना है। बजरंग दल ऐसे सभी तत्वों को स्पष्ट चेतावनी देता है कि वे हिंदू-द्रोही मानसिकता और हिंदू संगठनों के विरुद्ध दुष्प्रचार बंद करें, अन्यथा उचित समय पर लोकतांत्रिक तरीकों से इसका उत्तर दिया जाएगा।
श्री तिवारी ने स्थानीय शासन-प्रशासन से भी आग्रह किया कि वे ऐसे सभी असामाजिक व समाज-विरोधी तत्वों पर कठोर अंकुश लगाएं। यदि प्रशासन उदासीन रहता है, तो समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना बजरंग दल भली-भांति जानता है। उन्होंने पुनः स्मरण कराया कि हिंदू समाज दृढ़ संकल्पित है—लव जिहाद, धर्मांतरण, गो-हत्या जैसे घोर अपराधों और इन्हें बढ़ावा देने वालों को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
जारिकर्ता:
दीपक भार्गव
प्रान्त प्रचार-प्रसार प्रमुख, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मध्यभारत
@vhpbhopal Surendra Singh Jitendra Singh CM Madhya Pradesh विश्व हिन्दू परिषद मध्यभारत

