देहरादून में हिंदू संगठन ने किड्स स्कूल के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,.. मौके पर मिली मोदीनगर की लड़कियां और आपत्तिजनक सामग्री,देहरादून में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक किड्स स्कूल के अंदर कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने का मामला सामने आया।
बताया जा रहा है कि जिस जगह बच्चों को शिक्षा दी जानी चाहिए थी, वहां इस तरह की गतिविधियों का खुलासा होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर स्कूल जैसी जगह का इस्तेमाल इस तरह की गतिविधियों के लिए कैसे किया गया।

