यह एक अत्यंत दुखद और गंभीर मामला है जो गाजियाबाद के कौशांबी इलाके से सामने आया है। यह घटना एक बार फिर हमे बताती हैं कि कैसे विश्वासघात और st sc act जैसे हिंदू विरोधी कानूनी प्रावधानों का दुरुपयोग एक मासूम की जान ले सकती है।गाजियाबाद की रहने वाली युवती तनु त्यागी ने अपने एक परिचित अभिषेक भारती पर भरोसा करके उसे पिछले कुछ समय में लगभग ₹25 से ₹30 लाख दिए थे। यह रकम उसने अपनी शादी के लिए जोड़कर रखी थी।
जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोप है कि युवक ने पैसे लौटाने के बजाय उसे धमकाना शुरू कर दिया।युवती का आरोप था कि जब उसने दबाव बनाया, तो युवक ने उल्टा उस पर और उसके भाई पर SC/ST एक्ट के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।पैसे डूबने और झूठे मुकदमे के कारण युवती गहरे डिप्रेशन में चली गई। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी और जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक भारती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, उसे एक प्रमुख सबूत माना जा रहा है, जिसमें युवती ने विस्तार से बताया है कि कैसे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। SC/ST एक्ट का इस्तेमाल आपसी रंजिश या पैसे हड़पने के बहाने के रूप में किया रहा है, इसका परिणाम निर्दोषों के लिए घातक हो रहा हैं
#gajiyabadpolice #gaziabadnews

