मां बाप 20 साल तक बेटी को बड़ी करते हैं और वह भाग कर जो लड़की दूसरों से शादी कर लेती है और मां-बाप को पहचानने से इनकार कर देती है उस लड़की को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए।विधानसभा में संपत्ति अधिकारों के दुरुपयोग का मुद्दा गूंजा। नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम से जुड़े सामाजिक व पारिवारिक विवादों को सदन में उठाया गया।
विरासत नामांतरण के बाद संपत्ति बिक्री से परिवारों में बढ़ते विवाद और न्यायालयों पर बढ़ते बोझ की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। साथ ही राजस्थान काश्तकारी अधिनियम एवं भू-राजस्व अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर विरासत नामांतरण प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट व नियंत्रित बनाने का सुझाव दिया गया, ताकि विवादों पर प्रभावी अंकुश लगे और परिवारों को राहत मिले।
आर एस एस के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में भीलवाड़ा के निर्दलीय विधायक श्री अशोक कोठारी जी ने सदन में उठाया मुद्दा जिसका समर्थक होना चाहिए, क्योंकि इसका कुछ असर लव जेहाद और लीव इन जैसी कुप्रथा पर भी पड़ेगा

