आजकल लोगों को घर के बाहर खाने में ज्यादा मजा आता है जिसे शौक से आउटिंग कहते हैं या पार्टी कहते हैं... लेकिन लोग यह नहीं समझ पा रहे कि वह बाहरी खाने को अपने पेट में डालकर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं उसका ताजा उदाहरण मैकडॉनल्ड पर पड़ा ये छापा है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत जैसे कृषि प्रधान और व्यंजन प्रधान देश में जहां छप्पन भोग के परंपरा रही है वहां लोग इन सड़े गले वस्तुओं को अपने पेट में डालकर अपने आप को बीमार बना रहे। यदि स्वस्थ जीवन जीना है तो इस आउटिंग को प्रथा को छोड़ना होगा अन्यथा जीवन आपका है निर्णय आपको लेना है और परिणाम भी आपको ही भुगतना है।
ओपिंडिया की ख़बर
राजस्थान के जयपुर में सोमवार (9 फरवरी 2026) को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की जाँच में खाद्य मानकों के गंभीर उल्लंघन सामने आए। मालवीय नगर स्थित गौरव टावर में मौजूद मैकडॉनल्ड्स – गौरव टावर आउटलेट पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को 40 लीटर बार-बार इस्तेमाल किया गया कुकिंग ऑयल मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।
जाँच में पाया गया कि इसी तेल में फ्रेंच फ्राइज जैसे खाद्य पदार्थ तले जा रहे थे। ऑन-साइट टेस्ट में तेल में टोटल पोलर कंपाउंड (TPC) का स्तर 28% से 31% तक पाया गया, जबकि तय सीमा 25% है। साथ ही स्टोरेज में सड़े हुए टमाटर भी मिले।
अधिकारियों ने तेल और टमाटरों को तुरंत नष्ट करने का आदेश दिया और 14 दिन में मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभाग बाकी आउटलेट्स की भी जाँच करेगा।
इसी कार्रवाई के तहत चौकड़ी टोपखाना, घाटगेट क्षेत्र में स्थित मदीना डेयरी और बेकर्स पर छापे में करीब 650 किलो घटिया गुणवत्ता का पनीर बरामद हुआ, जिसे नष्ट कर दिया गया। नमूने लैब जाँच के लिए भेजे गए हैं।
दुकान मालिक मुस्तफा खान ने बताया कि पनीर अलवर जिले के रामगढ़ से 200 रुपए प्रति किलो में खरीदा गया था। उसने स्वीकार किया कि पनीर तेल और मिल्क पाउडर से तैयार किया गया था, जिसे बाजार में 220 रुपए प्रति किलो या माँग के अनुसार अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था।
rajasthan Jaipur McDonalds raid overused oil rotten tomatoes 650kg adulterated paneer seized

