यह खबरें देखकर सभी डर गए कि दिल्ली में अचानक से बहुत ज्यादा लड़कियां गायब हो गई लेकिन ध्यान दिया गया तो पता चला कि कुछ दिन पहले ठीक यही खबर आई कि अचानक 3 दिन में मुंबई से सैकड़ो लड़कियां गायब हो गई फिर पता चला यह सारी खबरें बॉलीवुड की एक फिल्म मर्दानी 3 के प्रमोशन के तौर पर किया जा रहा है ,जो हमारे और आपके डर को भुनाना चाहते हैं ।
पहले इन्होंने मुंबई के बारे में खबर फैलानी शुरू की तो मुंबई पुलिस ने कई हैंडल्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिए तब PR एजेंसी को लगा कि कोई ऐसी ऑथेंटिसिटी चाहिए तब उन्होंने पीटीआई यानी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को पकड़ा। जी हां आप यह मत सोचिएगा की PTI सरकारी है यह धुर वामपंथी कुछ मीडिया हाउस का एक न्यूज़ एजेंसी है जिसमें द हिंदू हिंदुस्तान टाइम्स टाइम्स आफ इंडिया जैसे वामपंथी अखबार शामिल है। पीटीआई में आप पैसे देकर के पेड खबर छपवा सकते हैं भले ही जिसका कोई सोर्स ना हो । मर्दानी 3 फिल्म की PR एजेंसी ने पीटीआई को पैसे देकर एक खबर बना दिया कि 15 दिन में दिल्ली से 800 लड़कियां गायब हो गई
पहले लोगों ने सोशल मीडिया पर पीटीआई के हेडिंग को फैलाया फिर जाहिर सी बात है कि चुकी पीटीआई ने खबर दिया तो बड़े-बड़े मीडिया वाले भी खबर ब्रेक कर दिए दिल्ली पुलिस हरकत में आई सारा डाटा लेकर के आई कि ये झूठी बात है । जो भी लड़कियां गायब है असल में उसमें से 90% गायब नहीं है बल्कि मर्जी से घर से भागी हैं और वह डाटा इतना ज्यादा नहीं है। बल्कि पिछले कुछ महीनो में काफी कम हुआ है
तो मित्रों खबरों पर पैनिक मत होइए, आजकल ज्यादातर खबरें प्लांट की जाती हैं हमारे और आपके डर को या भावनाओं को या खुशी को बॉलीवुड वाले भूना कर पैसे कमाना चाहते हैं।

