बंगाल में SIR ने पकड़ा गजब झोल बंगाल में 2 करोड़ फर्जी वोटर, 85 लाख मतदाताओं के पिता के नाम में गलती पाई गई, 13.5 लाख ऐसे वोटर्स भी मिले हैं, जिनमें मां और बाप का नाम एक ही है, 11,95,230 ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां पिता की उम्र बेटे से महज 15 साल या उससे कम ज्यादा दिखाई गई है
24,21,133 मामलों में एक व्यक्ति के छह या उससे अधिक बच्चे दर्ज पाए गए हैं, 3,29,152 मतदाताओं के रिकॉर्ड में दादा की उम्र पोते से 40 साल से भी कम ज्यादा दर्ज है। SIR अभियान का मकसद ऐसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाना है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या एक से ज्यादा जगह नाम दर्ज है.

