बेतवा नदी की सहायक बीना नदी के तट पर स्थित यह स्थल कभी प्राचीन भारत के महत्वपूर्ण नगरों और टकसालों में गिना जाता था।यहां स्थित विशाल वाराह प्रतिमा विश्व की सबसे प्राचीन और भव्य वाराह मूर्तियों में से एक मानी जाती है। लगभग 11 फीट ऊंची इस प्रतिमा पर 1,185 ऋषियों की आकृतियां उकेरी गई हैं, जो इसे अद्वितीय बनाती हैं। इसके अलावा यहां भगवान विष्णु, नरसिंह मंदिर, बुद्धगुप्त स्तंभ और प्राचीन तोरण के अवशेष भी मौजूद हैं।
पुरातात्विक खुदाई में यहां से 3000 से अधिक प्राचीन सिक्के और दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के अवशेष प्राप्त हुए हैं, जो ऐरण की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को दर्शाते हैं।अगर आप इतिहास, पुरातत्व और प्राचीन भारतीय स्थापत्य में रुचि रखते हैं, तो ऐरण आपके लिए एक अद्भुत गंतव्य हो सकता है।
#Eran #VarahaTemple #MadhyaPradesh #IndianHistory #TravelIndia #JAGRANJOSH

