अब खुद जागरूक हिंदू कुछ इस प्रकार शुभकामनाएं दे रहे हैं "अंग्रेजी कैलेंडर के नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻" यानी अब तरीका बदल गया है लेकिन शुभकामनाएं देना पुनः शुरू कर दिया , यानी एक बार फिर थोड़े अलग स्टाइल में मानसिक गुलामी की गिरफ्त में आ रहे हैं। यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो जरा सोचिए इस अंग्रेजी नव वर्ष ने ऐसा क्या ही जिसकी किसी भी प्रकार शुभकामना दी जानी चाहिए?? जाग जाओ हिंदुओं इतने मंदबुद्धि कैसे हो रहे हो कि जागरूक होने के बाद भी षड्यंत्र के शिकार हो रहे हो।
यदि कैलेंडर बदलने की शुभकामना देना सही है तो हर महीने कैलेंडर का पन्ना बदलने पर भी शुभकामना दो, कपड़े बदलने पर भी शुभकामना दो। क्या हो गया है हिंदुओं को.... कई वर्षों की जागरूकता को एक बार में मिट्टी में मिला रहे हैं🤦, देखिए कैसे भगवान के नाम की आड़ में इस अंग्रेजी नए साल की शुभकामनाएं भेज अपनी मूर्खता का परिचय दे रहे हैं। इस संदेश को पढ़कर बुरा लगे तो बुरा मत मानिए अपितु विचार कीजिए, गलती सुधारिए और सतर्क रहिए इतने आसान शिकार ना बनें धर्म द्रोहियों के
हां एक अच्छी बात ये भी हैं कि लोग 1 जनवरी के दिन धर्म स्थलों की तरफ भाग रहे हैं... लेकिन हम फिर भी कहेंगे कि तरीका गलता है, अंततः अंग्रेजी नया साल (मानसिक गुलामी) मनाने ही तो जा रहे हैं न..?