रामचरितमानस के अनुसार कुछ शुभ सगुन जिन्हें देखने से अवश्य लाभ होता है। आइये जानते है सपनो में दिखाई देने वाले उन शुभ संकेतों के बारे में जिनके दिखाई देने पर यह निश्चित है की आपके ऊपर माता लक्ष्मी के विशेष कृपा होगी।
शंख की आवाज..........
यदि आप के सपनो में मंदिर में शंख बजने एवं घंटी बजने के आवाजें सुनाई देती है या फिर बजता हुआ शंख दिखाई देता है तो यह इस ओर इशारा करता है की शीघ्र ही आप को धन प्राप्ति होने वाली है. इसके आलावा यदि आप माता लक्ष्मी के वाहन उल्लू को सपने में देखते है तो यह भी धन प्राप्ति की ओर संकेत करता है।
हरियाली दिखाई देना .....
यदि आपको सपनो में हर रात हरे भरे बाग़ बगीचे दिखाई देता है और आपके चारो और हरे भरे पेड़ पौधे होते है तो यह इस बात को स्पष्ट करता है की आपको बहुत ही जल्द धन प्राप्त होने वाला है।
लाल साडी वाली महिला ....
यदि आप किसी काम से कहि जा रहे है और रास्ते में आपको लाल साडी पहने, श्रृंगार किये हुए कोई स्त्री दिख जाती है तो यह इस बात को स्पष्ट करता है कि वह आपके सामने महालक्ष्मी का रूप लेकर आई है तथा निश्चित रूप से आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
फूल दिखाई देना.....
सुबह उठते ही अपने सामने गन्ने को देखना धन प्राप्ति का संकेत है. इसके अलावा मोर, श्रीफल, फूल या फूलों की माला देखना भी शुभ संकेत कहा जाता है।
कन्या का सिक्का देना....
हमारे हिन्दू शास्त्रों एवं धर्मग्रंथो में शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी का दिन बताया है और अगर इस दिन आपको कोई कन्या सिक्का पकड़ाए तो वह आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है. इस सिक्के के द्वारा आपके ऊपर धन के वर्षा संभव है।
गाय का दिखना.....
यदि आपको घर से बहार निकलते है गाय दिखाई देती है तो यह शुभ संकेत माना जाता है, विशेषकर सफेद रंग की गाय को ही शुभ संकेत माना गया है. काले रंग की गाय को देखने से कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होता।
सफेद रंग का सांप दिखाई देना .....
यदि आपको अपने सपने सफेद रंग अथवा सुनहरे रंग का सर्प दिखाई देता है तो यह इस बात इस बात की ओर इशारा करता है की आपके ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा बरस रही है. तथा संभव है की अति शीघ्र है आपको कोई बड़ी सम्पति हाथ लगने वाली है।
उल्लू का दिखना .......
महालक्ष्मी का वाहन उल्लू माना गया है. और यदि आपको अपने घर के बहार या ऑफिस में उल्लू दिखाई देता है तो इसका अभिप्राय है की माँ लक्ष्मी आप पर प्रसन्न है।
यात्रा ....
अगर आप किसी यात्रा के लिए जा रहे हैं और रास्ते में आपको अपने दाहिने हाथ की ओर कुत्ता, बंदर, सांप या फिर कोई पक्षी दिख जाए तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी यात्रा मंगलमय होने वाली है।
कलश के साथ कन्या ....
यदि शुक्रवार के दिन आपको कोई कन्या कलश के साथ दिखाई दे तथा वह कलश पानी से भरा हो तो यह धन से संबंधित शुभ संकेत माना जाता है परन्तु वही यदि यह कलश खाली हो तो यह संकेत करता है कि शीघ्र ही आप धन से संबंधित कोई समस्या झेलने वाले हैं।
गेंहू दिखना....
यदि सपने में आपको घोड़ा, गेंहू या हाथी आदि दिख जाए तो शीध्र ही आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।
जेब से धन का गिरना....
यदि आप धन से संबंधित किसी कार्य के लिए बाहर जा रहे और यदि आपने जेब से धन निचे जमीन में गिरता है तो यह स्पष्ट करता है की आप जिस कार्य के लिए जा रहे है वह सफल होने वाला है।
रामचरितमानस के अनुसार...
*बनइ न बरनत बनी बराता।होहिं सगुन सुंदर सुभदाता॥चारा चाषु बाम दिसि लेई।मनहुँ सकल मंगल कहि देई॥*
भावार्थ:- बारात ऐसी बनी है कि उसका वर्णन करते नहीं बनता। सुंदर शुभदायक शकुन हो रहे हैं। नीलकंठ पक्षी बाईं ओर चारा ले रहा है, मानो सम्पूर्ण मंगलों की सूचना दे रहा हो।
*दाहिन काग सुखेत सुहावा नकुल दरसु सब काहूँ पावा॥सानुकूल बह त्रिबिध बयारी।सघट सबाल आव बर नारी॥*
भावार्थ:- दाहिनी ओर कौआ सुंदर खेत में शोभा पा रहा है। नेवले का दर्शन भी सब किसी ने पाया। तीनों प्रकार की (शीतल, मंद, सुगंधित) हवा अनुकूल दिशा में चल रही है। श्रेष्ठ (सुहागिनी) स्त्रियाँ भरे हुए घड़े और गोद में बालक लिए आ रही हैं।
*लोवा फिरि फिरि दरसु देखावा सुरभी सनमुख सिसुहि पिआवा॥
मृगमाला फिरि दाहिनि आई मंगल गन जनु दीन्हि देखाई॥*
भावार्थ:- लोमड़ी फिर-फिरकर (बार-बार) दिखाई दे जाती है। गायें सामने खड़ी बछड़ों को दूध पिलाती हैं। हरिनों की टोली (बाईं ओर से) घूमकर दाहिनी ओर को आई, मानो सभी मंगलों का समूह दिखाई दिया।
छेमकरी कह छेम बिसेषी।
स्यामा बाम सुतरु पर देखी॥
सनमुख आयउ दधि अरु मीना।
कर पुस्तक दुइ बिप्र प्रबीना॥
भावार्थ:-क्षेमकरी (सफेद सिर वाली चील) विशेष रूप से क्षेम (कल्याण) कह रही है। श्यामा बाईं ओर सुंदर पेड़ पर दिखाई पड़ी। दही, मछली और दो विद्वान ब्राह्मण हाथ में पुस्तक लिए हुए सामने आए।