3 दिन पहले झांसी में चलती कार में एक लड़की से सामूहिक बलात्कार की खबरें खूब चर्चा में रही।सारे कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी के नेता यहां तक की दक्षिण भारत के नेता और दूसरे INDI गठबंधन के मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर टिप्पणी किया और ट्वीट किया यह देखिए योगीराज में यूपी का क्या हाल हो गया।लेकिन चलती कार में 17 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला झूठा निकला।
लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। घर से भागकर झांसी शहर में आ गई। बॉयफ्रेंड के इंतजार में झांसी में घूमती रही। खुद ही अपनी मांग में सिंदूर भर लिया।
फिर वो अपनी बुआ के घर पहुंच गई ।बुआ बड़ी धूर्त और शातीर थी। सारी कहानी जानने के बाद लड़की की बुआ ने अपने पड़ोसियों से बदला लेने का सोचा
बुआ का अपने पड़ोसियों से बहुत पुराना विवाद चल रहा था। बुआ की फैमिली ने पड़ोसियों को फंसाने और पैसे ऐंठने के लिए गैंगरेप की कहानी रच डाली। पुलिस ने इस लड़की, बुआ फूलवती और बेटे मनीष परिहार को गिरफ्तार किया।

