'आप देश के मशहूर वकील हैं लेकिन इस केस से अलग हो जाइए', जाने कोलकाता मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन ने कपिल सिब्बल से ऐसा क्यों कहा...
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'कपिल सिब्बल एक मशहूर वकील है. हिंदुस्तान के कानून जगत में वो एक बड़ा सितारा भी हैं. मैं उनसे ये गुजारिश करूंगा कि आप केस से खुद को वापस कर लो या केस से अलग हो जाओ. मैं बंगाल के आम लोगों के सेंटिमेंट, आम लोगों के गुस्से को देखते हुए कह रहा हूं. अपराधियों की तरफदारी ना करें तो बेहतर है क्योंकि आप कभी लोकसभा के चुने हुए जनप्रतिनिधि थे. अभी भी राज्यसभा के मेंबर हैं.'
आपको बता दे की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन को 2024-लोकसभा चुनाव में ममता की TMC ने बहोत बुरी तरह धूल चटाई थी, TMC ने पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान को कांग्रेस नेता अधीर रंजन के सामने उतारा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन को 85,328 वोटो से करारी हार का सामना करना पडा था।

