ऑपरेशन अस्मिता के तहत अवैध धर्मांतरण के नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में आगरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक इस प्रकरण में कुल 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में दबिश जारी है। पकड़े गए चारों आरोपी दिल्ली और राजस्थान के हैं।
आगरा में अवैध धर्मांतरण का पहला मामला जुलाई 2025 को सामने आया था। सदर थाना क्षेत्र की दो सगी बहनों को कश्मीरी छात्रा ने जाल में फंसाया था। छात्रा ने पहले बड़ी बहन का ब्रेन वाश किया। उसे अपने साथ कश्मीर ले गई थी। कई महीने साथ रखा। इसके बाद वह हिंदू युवती आगरा लौट आई। उसने अपनी छोटी बहन को भी का कश्मीरी छात्रा से मिलवाया। दोनों बहनों का ब्रेनवाश करके उसे कोलकाता के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में ले जाया गया था। पुलिस ने कोलकाता पहुंच कर दोनों सगी बहनों को मुक्त कराया था। पुलिस की इस पड़ताल में एक बड़ा नेटवर्क सामने आया। जोकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। इसमें अब तक पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
#agra #agranews

