भारत का एक राज्य बंगाल जहां से महिलाओं को लेकर दिल दहला देने वाली खबरें आ रही है लेकिन सबसे बड़ी विचारणीय बात ये है की ऐसे खबरों पर भी वो सब चुप हैं जो मणिपुर की खबर पर चूड़ियां तोड़ रहे थे। मणिपुर में भी महिला को नग्न कर अत्याचार किया गया और बंगाल में भी फिर क्यों दोनो जगह रवैया अलग अलग है? यहां तक हमारे माननीय भी निष्पक्ष नजर नहीं आ रहे। और अब बंगाल के मंत्री का बयान तो नहले पर दहला है।
विधायक जी के बयान से ऐसा लगता है मानों बंगाल में शरिया लागू है और उसके अनुशार हो एक महिला को खुलेआम बीच सड़क बेरहमी से पीटा गया। अब चूंकि पिटाई करने वाला विधायक जी का करीबी है तो महासय ने जिस महिला को पिटाई हो रही है उसे ही दुष्ट जानवर कहकर संबोधित किया। लेकिन दुर्भाग्य की बात ये है की इस सारे प्रकरण पर कथित महिला आयोग या महिला सशक्तिकरण गैंग या बॉलीवुड आदि को आवाज सुनाई नही दी, माननीय का तो मानो अब कुछ बोलने का मन ही नही कर रहा
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में खुलेआम एक भीड़ के सामने एक महिला की पिटाई की गई। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि क्या राज्य में शरिया कानून लागू हो गया है? ऐसा इसीलिए, क्योंकि जिस ताजेमुल उर्फ़ JCB ने इस घटना को अंजाम दिया है वो ‘त्वरित न्याय’ के लिए जाना जाता है, पुलिस-कोर्ट तक की उसके सामने कोई वैल्यू नहीं। वो चोपरा से TMC विधायक हमीदुल रहमान का करीबी है। अब विधायक ने इस पर और निंदनीय बयान दिया है।
BJP और CPI(M) – दोनों ही विपक्षी दलों ने कहा कि ताजेमुल तृणमूल कॉन्ग्रेस का कार्यकर्ता है। वीडियो में एक महिला के अलावा एक पुरुष को भी जमीन पर पटक कर पीटे जाते हुए देखा गया। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा देखिए कि तृणमूल कॉन्ग्रेस के विधायक हमीदुल रहमान ने अपने करीबी का बचाव करते हुए जिस महिला की पिटाई हुई उसे ही ‘दुष्ट जानवर’ कह दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त महिला की गतिविधियाँ ‘असामाजिक’ थीं।
हालाँकि, उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से उनका या पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC का कोई लेना-देना नहीं है। विधायक हमीदुल रहमान ने इसे गाँव का मसला बताते हुए कहा कि महिला ने भी गलती की है, उसने अपने पति और बेटा-बेटी को छोड़ दिया। चोपरा के विधायक ने कहा कि ‘मुस्लिम राष्ट्र’ के हिसाब से कुछ संहिता और न्याय होते हैं। हालाँकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि जो हुआ वो बहुत ज़्यादा था और कानून अपना काम करेगा।
फ़िलहाल पुलिस ने आरोपित ताजेमुल को गिरफ्तार कर लिया है। इस्लामपुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट जॉबी थॉमस K ने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने घटना के पीछे जाँच की बात कही है। TMC विधायक हमीदुल रहमान का कहना है कि पीड़िता या उसके पति ने कोई FIR नहीं दर्ज कराई है, केवल मीडिया इसे फैला रही है। उस क्षेत्र में ‘सालिशी सभा’ नाम का कंगारू कोर्ट चलता है।