वर्तमान में मोबाइल भले ही कितना जरूरी क्यों न हो लेकिन हमारी असावधानी इसे एक भयानक उपकरण बना रही है जिस्मक परिणाम हमारी अपनी ही बर्बादी है। विशेषज्ञों, बुद्धिजीवी डॉक्टर्स की मानें तो मोबाइल छोटे छोटे बच्चों के दिमाग को हाईजैक कर उन्हें वास्तविक दुनिया से काट रहे हैं... इस विषय पर गंभीर विचार अनिवार्य है
यदि आप नहीं चाहते कि आपके बच्चे मोबाइल के गुलाम हो जाए। और असली दुनिया से दूर हो जाएं तो आपको अविलंब उन्हें मोबाइल से दूर करने की प्रक्रिया करें। मोबाइल से एकदम से बच्चों को दूर करने का प्रयास न करें अपितु धीरे धीरे उनका स्क्रीन टाइम कम करें, बच्चों के साथ अभिभावक बातें करें उन्हें समय दें, कुछ भी खाने पीने के समय मोबाइल देखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं।

