"आहुति बाकी यज्ञ अधूराअ, पनों के विघ्नों ने घेरा
अंतिम जय का वज़्र बनानेन, व दधीचि हड्डियाँ गलाएँ
आओ फिर से दिया जलाएँ" -
#AtalBihariVajpayeeJi
🙏अटल बिहारी वाजपेयी जी
🔸भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, मशहूर राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और महान कवि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह पद्म विभूषण, लोकमान्य तिलक अवार्ड, बेस्ट सांसद अवार्ड, पंडित श्री गोविन्द वल्लभ पन्त अवार्ड और भारत रत्न से सम्मानित किये गये और करोड़ों लोगों की प्रेरणा के श्रोत बने।
🔸भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त ना जाने कितनी उपाधियों से पुकार जाता था भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को वो सही मायने में भारत रत्न थे। इन सबसे भी बढ़कर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी एक अच्छे इंसान थे। जिन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और ‘‘जनता के प्रधानमंत्री’’ के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनायी थी। एक ऐसे इंसान जो बच्चे, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सभी के बीच में लोकप्रिय थे। देश का हर युवा, बच्चा उन्हें अपना आदर्श मानता था।