असली केजरीवाल का घोटाला क्या है ..?
- जो घर rent किया था उसके पीछे घना जंगल था , सैंकड़ों पेड़ जंगल के … बिना permission लिए काट दिये गये और कानों कान किसी को खबर न होने दी।
- जहां जंगल काटे गए बहाँ .. पुराने घर के ठीक पीछे एक आलीशान घर बना लिया। जब घर बन रहा था वहाँ किसी को जाने की इजाज़त नहीं थी। सब प्लान रहस्य में रखा गया
- जब नया आलीशान घर बन गया तो पुराने घर को बुलडोज़र से रातो रात साफ़ करके वहाँ घास लगा दिया यानी गार्डन भी बना लिया।
- ये महल नुमा घर टैक्स पेयर्स के पैसों से बिना नक़्शा पास करवाये , बिना टेंडर घोषित किए बनवा लिया।
क्योंकि 10 करोड़ से ऊपर अगर खर्च हो तो LG की अनुमति लेनी पड़ती है … इसलिए LG को इस खर्चे का पता न चले … 55 करोड़ को 5-6 हिस्सों में सरकारी कोष से लिया गया … हर हिस्सा 10 करोड़ से कम था।
सबसे बड़ा घोटाला तो यह है कि जिस मकान की मरम्मत के लिए 6 करोड़ की अनुमति ली गयी वो मकान तोड़ कर गिरा दिया और उसकी जगह बिना अनुमति के जंगल काट कर 45 करोड़ का, उससे 3 गुना बड़ा शीशमहल बना दिया।
जानबूझकर कर 9-9 करोड़ के आवंटन किये,वो भी बिना किसी टेंडर के
'दिल्ली आबकारी नीति' केजरीवाल का ही प्लान था! बताया जा रहा है कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने यह बड़ा खुलासा किया है।
फिलहाल जब से अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की साज-सज्जा पर 45 करोड़ रुपए खर्च करने की खबर आई है तब से वे चुप हो गए हैं। वे एक दिन जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मिलने गए थे। लेकिन राजनीतिक गतिविधियों से दूर ही रह रहे हैं।
यहां तक कि... अभी तक कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए नहीं गए हैं। याद करें केजरीवाल और भगवंत मान कैसे एक साथ गुजरात में रैलियां कर रहे थे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगर जाना होगा तो भगवंत मान अकेले कर्नाटक जाएंगे। अब कर्नाटक में सिर्फ एक सप्ताह प्रचार के बचे हैं और केजरीवाल के वहां जाने का कोई कार्यक्रम नहीं दिख रहा है।
इसी तरह अपने बंगले को लेकर चल रही तमाम कहानियों या उससे जुड़े रिकॉर्ड्स जब्त करने के उप राज्यपाल के आदेश या हर बार सुनवाई में मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज होने जैसे मसले पर भी अरविंद केजरीवाल कुछ नहीं बोल रहे हैं। उलटे उनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे अपने को आम आदमी बता कर सादगी से रहने की कसमें खा रहे हैं। उनका एक ट्वीट वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर में 10 एसी लगे होने पर सवाल उठाया था और हैरानी जताई थी कि कोई कैसे इतने आलीशान घर में रह सकता है। अब उनके घर की साज-सज्जा पर 45 करोड़ रुपए खर्च होने के दस्तावेज सामने आ गए हैं। इससे केजरीवाल की "आम आदमी" वाली छवि पूरी तरह से धूल धूसरित हो गई है, उसे ठीक कर पाना उनकी पूरी पार्टी के लिए असंभव लग रहा है।