3 हफ्ते पहले नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म “हनुमान अंश” 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। पहले हफ्ते फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते स्क्रीन्स घटकर 200 रह गईं और कमाई 2 करोड़ से भी कम रही।सबने फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया, लेकिन
तीसरे हफ्ते कहानी ही बदल गई! फिल्म का गाना “मैंने तो तेरे ही भरोसे, हनुमान सागर में नैया डाल दई” वायरल हो गया और देखते ही देखते फिल्म की कमाई 8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई! और सबसे खास बात...इस वायरल गाने को बुंदेलखंड के एक ऐसे लड़के सुनील लोधी ने गाया है, जो देख भी नहीं सकता। आवाज़ में ऐसी मिठास और भक्ति है कि सुनते ही मन ठहर जाता है।बाकी नीम करोरी बाबा की महिमा है... जिसपर बरसजाये!

