बिहार में हुई हिंसा में भी हिंदू पीड़ित थे और हिंसा के बाद भी प्रशासन उन्हें ही पीड़ित कर रहा है ऐसी खबरें प्राप्त हो रही है। नालंदा के हिंदुओं ने बिहार पुलिस पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है
बिहार के तमाम जिलों में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अनुराग ठाकुर के बयान आए हैं। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से अपील की है कि वो खुद को केवल मुसलामानों का मुख्यमंत्री घोषित कर दें। वहीं अनुराग ठाकुर ने बिहार के वर्तमान हालातो को जंगलराज की वापसी बताया है। इसके अलावा बिहार के हिन्दुओं ने पुलिस प्रशासन पर खुद को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के नालंदा जिले में हिन्दुओं ने खुद को पुलिस द्वारा प्रताड़ित बताया है। कुछ महिलाओं के बयान सामने आए हैं जिसमें उन्होंने पुलिस पर अपने दरवाजो को तोड़ने का आरोप लगाया है। महिलाओं के मुताबिक पुलिस उनके घर में सीढ़ी लगा कर चढ़ी थी और अब हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें कोई भी मुस्लिम घर में घुस कर मार सकता है। महिलाओं ने पुरुषों की गैरमौजूदगी में अपने घर में खाने-पीने की भी किल्लत भी बताया है।
नालंदा पुलिस के एडिशनल एस पी के मुताबिक जिले में अतिरिक्त फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है और धारा 144 लागू की गई है। इन हालातों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर के मुताबिक बिहार में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज चल रहा है। उन्होंने नीतीश के वर्तमान शासन की तुलना इतिहास में लालू राज से की है।
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने CM नीतीश कुमार से माँग की है कि वो खुद को मुस्लिमों का ही मुख्यमंत्री घोषित कर दें। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार से कहा कि हिन्दू भी आप को वोट देते हैं। उन्होंने बिहार के प्रशासनिक अधिकारीयों में सामंजस्य न होने का भी आरोप लगाया। बकौल गिरिराज सिंह अगर मीडिया न होती तो लोगों को बिहार के असल हालातों की जानकारी भी न हो पाती।
गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उनके गृह जनपद को ही हिंसा से प्रभावित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार आम लोगों को सुरक्षा देने में विफल रही है।