BHU जिसका पूरा नाम है बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और यहां हिंदुओं के त्योंहार पर ही आ रहा है तुगलकी फरमान? हिंदू छात्रों ने निकाल दी हवा, मनाई कुर्ताफाड़ होली...✊
BHU चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह के नाम से जारी एक आदेश में कहा गया कि विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित होकर होली खेलना, हुड़दंग करना, संगीत बजाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
हालाँकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन का यह आदेश जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर बीएचयू प्रशासन की लोग आलोचना कर रहे हैं। सम्राट भाई नाम के यूजर ने लिखा, “रमजान के दौरान इफ्तारी की मेजबानी करने वाले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति सुधीर जैन ने परिसर में होली पर प्रतिबंध लगा दिया है। शर्म करो कुलपति।”
विश्वविद्यालय में रोजा इफ्तारी का आयोजन करने का विश्वविद्यालय होली के रंगों से डर रहा है और सार्वजनिक स्थानों पर इसे ना खेलने का निर्देश जारी किया। इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय ने कहा कि जो भी इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की भी धमकी दी है। हालाँकि, इसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली।
गुरुवार (2 मार्च 2023) को बीएचयू कैंपस में हर तरफ होली की मस्ती की मस्ती दिखी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बीएचयू प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर होली न खेलने के निर्देश से नाराज छात्र-छात्राओं ने अलग अंदाज में विरोध किया। मधुबन से लेकर कला संकाय तक होली की मस्ती का रंग हर किसी पर नजर आ रहा था।
दृश्य कला संकाय के पास पानी के टब में उतरकर छात्र-छात्राओं ने होली खेली। वहीं, मधुबन में छात्रों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। किसी की शर्ट फटी तो किसी का कुर्ता। इस दौरान कैंपस में डीजे बजता रहा है और छात्र-छात्राएँ फिल्मी और भोजपुरी गानों पर थिरक रहे।
BHU के छात्रों के इस काम से आपको भी खुशी हुई हो और लिंक पर क्लिक कर रिट्वीट जरूर करें
https://twitter.com/Prashask_Samiti/status/1631903409912594438?t=6Bb9bqQt9eb6uyhOjYMF2g&s=19