हैदराबाद की डिफेंस स्टार्टअप Apollyon Dynamics ने Ahuti Mk II नाम का इलेक्ट्रिक मल्टीरोटर इंटरसेप्टर ड्रोन विकसित किया है,जिसकी अधिकतम प्रमाणित गति 498 किमी/घंटा बताई गई है💪खास बात क्या है?
यह सामान्य निगरानी या सामान ढोने वाला ड्रोन नहीं है।इसे दुश्मन के ड्रोन और loitering munitions को खोजने, पीछा करने और निष्क्रिय करने के लिए हाई-स्पीड इंटरसेप्टर के रूप में डिजाइन किया गया है।
• प्रमाणित अधिकतम गति: 498 km/h
• भारत और दक्षिण एशिया में सबसे तेज मल्टीरोटर UAV होने का रिकॉर्ड दावा
• इलेक्ट्रिक मल्टीरोटर प्लेटफॉर्म
• उद्देश्य: Anti-Drone / Counter-UAS
• डेवलपर: Apollyon Dynamics, Hyderabad
• संस्थापक: Jayant Khatri और Sourya Choudhary
• BITS Pilani Hyderabad campus में incubated
• शुरुआती प्रोटोटाइप करीब 300 km/h तक पहुंचा था
• लगभग 10 iterations के बाद frame,motor configuration और propulsion में बदलाव कर 498 km/h का आंकड़ा हासिल किया गया।
युद्ध का भविष्य सिर्फ बड़े लड़ाकू विमानों का नहीं है—छोटे, तेज और स्वायत्त ड्रोन भी आसमान के ‘इंटरसेप्टर’ बन रहे हैं।
#India #Defence #Drone #AntiDrone #DefenceTechnology #MakeInIndia
#साभार

