सैयद अबूबकर को बेंगलुरु ग्रामीण ज़िले के डोड्डाबल्लापुर के इस्लामपुर स्थित उसके घर से गिरफ़्तार किया गया। वह AC रिपेयरमैन का काम करता था और बेंगलुरु की एक मस्जिद में पढ़ाता भी था। वह सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान से जुड़े लोगों के संपर्क में था।
पुलिस के मुताबिक, अबूबकर लगभग दो साल से एक इंस्टाग्राम अकाउंट के संपर्क में था, जिसके बारे में शक है कि वह पाकिस्तान के एक गिरोह से जुड़ा है। इस गिरोह पर मशहूर हस्तियों और व्यापारियों को धमकाने और उनसे जबरन वसूली करने का शक है। ऐसी मानसिकता को पालना देश के लिए घातक है..
#बेंगलुरु #बेंगलुरुपुलिस

