देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के आंदोलन को लेकर एक सनसनीखेज और भयावह खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की जांच में सामने आया है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ में 2500 से ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग घुस चुके हैं, जो आंदोलन की आड़ में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त करने की साजिश रच रहे हैं.
20 जुलाई को हुए भारी उपद्रव और 'संसद चलो मार्च' में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर इलाके में अत्याधुनिक FRS कैमरे स्थापित किए थे. FRS सिस्टम के डेटाबेस एनालिसिस में केवल 3 दिनों (21, 22 और 23 जुलाई) के भीतर ही 2500 से अधिक सूचीबद्ध अपराधियों और उपद्रवियों की मौजूदगी दर्ज की गई. हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामलों में दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 15 FIR दर्ज की हैं.
#JantarMantarUpdates #DelhiPolice #FRS #ZeeNews

