रतलाम में कैंसर पीड़ित पति को बिना तलाक के छोड़कर पत्नी ने दूसरे के साथ शादी रचा ली है। इसके बाद कोर्ट ने पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पत्नी साक्षी नकुम कहने लगी कि तुम मर जाओगे तो मेरा क्या होगा। इस दौरान साक्षी ने आकाश के ऊपर मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी लेकिन मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका लगा दी।
कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे आकाश जाट की हालत बहुत दयनीय है। मां-पापा भी अब दुनिया में नहीं हैं। आकाश अकेले हैं। तमाम मुश्किलों को झेलते हुए बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। दोस्तों और वकीलों की मदद से उनका इलाज चल रहा है। सोचिये क्या स्थिति हो गई है जहां एक पत्नी अपने पति को मरने के लिए छोड़ गई है, क्या एक पति ऐसा करता यदि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित होती? क्या जो गया है हमारे समाज की नारीशक्ति को?
पूरा मामला रतलाम की राजस्व कॉलोनी का है। यहां रहने वाले आकाश जाट की पहचान सोशल मीडिया के जरिए साक्षी नकुम से हुई थी। छह महीने में दोनों का जुड़ाव इस कदर हुआ कि 20 नवंबर को इंदौर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। बाद में परिवार की सहमति से रतलाम में भी शादी हुई। साक्षी और आकाश का मामला कोर्ट में चल रहा था। इस बीच साक्षी ने छतरपुर के एक युवक से 10 जून 2024 को शादी रचा ली।

