यूपी में सरकारी मदद से चलने वाले मदरसों में एक बड़ा नौकरी घोटाला सामने आया है। पता चला है कि मदरसों के मैनेजमेंट ने अपनी वाइफ, बेटे, बहू, बेटी और दामाद सबको सरकारी नौकरी दे दी और सबको टीचर बना दिया। इस तरह का घोटाला एक दो मदरसों में नहीं बल्कि बारांबकी, जौनपुर, बस्ती और कुशीनगर जैसे कई जिलों के मदरसों में हुआ है। अब इनकी जांच शुरू हो गई है।
पता ये लगा है कि बड़ी चालाकी से नियमों को तोड़ा गया। कानून ये है कि जो मदरसे सरकारी मदद से चलते हैं, उनमें प्रबंधक अपने बेटे-बेटी या किसी रिश्तेदार को नौकरी नहीं दे सकता है। इस नियम से बचने के लिए मदरसे के प्रबंधक ने इस्तीफा दिया। अपने किसी भरोसेमंद को प्रबंधक की कुर्सी पर बैठाया और फिर अपनी पूरी की पूरी फैमिली को टीचर बनवाया। इसके थोड़े दिन के बाद प्रबंधक को हटा कर वापस खुद प्रबंधक बन गए।
#UttarPradesh #Madarsa

