चीन ने पहली बार सरेआम यह स्वीकार किया है कि पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे चार दिनों के संघर्ष के दौरान उसने पाकिस्तान को सीधी तकनीकी मदद दी थी. चीन का स्टेट मीडिया CCTV ने एक इंजीनियर से बात की जिसका नाम है झांग हेंग. वो चीन की एक बड़ी कंपनी के पास काम करता है जो लड़ाकू विमान बनाती है. उसने पाकिस्तान के युद्ध के मैदान में जाकर सीधे पाकिस्तानी विमानों को ठीक करने और उन्हें सही तरीके से चलाने में मदद की.
ये खुलासा दिखाता है कि चीन कितनी गहराई से पाकिस्तान का साथ दे रहा है. वैसे चीन के साथ साथ भारत में भी कुछ गद्दार पाकिस्तान को तरफ से बैटिंग कर रहे थे...

