पश्चिम बंगाल: कोलकाता में टीएमसी पार्षद के करीबी नेता की सरेआम पिटाई, व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोप। कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थानीय व्यापारियों से कथित रंगदारी और ठगी के आरोपों के बाद एक टीएमसी नेता के एक करीबी की पिटाई कर दी गई.
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नेता दुकानों के लिए जगह दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल रहा था. मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. जो फिल्मों में दिखाया जाता है वो बंगाल जैसे राज्यों की वास्तविकता रही है जहां नेता या उनके गुर्गे वसूली करते है और उन्हें रोकने वाला कोई होता भी नहीं..

