जो काम ममता बनर्जी 15 सालों में नहीं कर पाईं, उसे सुवेंदु अधिकारी और भाजपा सरकार ने सिर्फ 15 दिनों में कर दिखाया है।रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन के तहत आने वाले और लंबे समय से लटके 'चिंगरीघाटा क्रॉसिंग सेक्शन' के निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
यह न्यू गरिया-एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर को पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है। यह कोलकाता के दक्षिणी उपनगरों को शहर के सबसे बड़े आईटी हब 'सेक्टर 5' और साल्ट लेक इलाके से सीधे जोड़ने का काम करेगा।इस लिंक के बन जाने के बाद अब आईटी प्रोफेशनल्स और आम नागरिकों को सड़क के भारी ट्रैफिक और जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

