उत्तर प्रदेश के मेरठ में किशोरी को परेशान किए जाने का मामला सामने आया है. मेरठ के लिसाड़ी गेट की शाहजहां कॉलोनी से सनसनीखेज वारदात घटी है. तमंचा लेकर मनचले ने किशोरी के घर पर हमला कर दिया. आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि बात नहीं करेगी तो पूरे खानदान को गोली से उड़ा दूंगा. इस दौरान किशोरी और उसकी मां से मारपीट की गई. आरोपी धमकी देकर फरार हो गया. मामले में आरोपी आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है.
मामले में पीड़िता और उसकी मां मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने पहुंचीं. वहां उन्होंने तहरीर दी. पुलिस को उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से आरोपी लगातार धमकी दे रहा है और 28 फरवरी को मारपीट की थी. पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है. किशोरी को कुछ माह से पड़ोसी आसिफ परेशान कर रहा है. कई बार स्कूल आने-जाने के समय रास्ता रोका और दोस्ती के लिए दबाव बनाया.
पूरी खबर:

