शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर घर में घुसकर युवती की नृशंस हत्या करने के मामले में दोषी करार दिए गए दो नरपिशाच...🧟♂️मामला वर्ष 2021 का है, जब मृतका निधि के भाई ने थाना गंगनहर, तहसील रुड़की में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके अनुसार, हैदर लंबे समय से उसकी बहन पर शादी के लिए दबाव बनाता था। परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, तभी वह अपने दो साथियों के साथ घर में घुसा और तीनों ने मिलकर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या से पहले युवती को घुटने मोड़कर बैठाया गया और फिर गला धड़ से अलग कर दिया गया था!
पोस्टमार्टम और जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसका गला तेज धारदार हथियार से काटा था। मामले की सुनवाई में अभियोजन ने 13 गवाह पेश किए और यह साबित किया कि हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित थी तथा अन्य साथी भी अपराध में सहभागी थे। इसलिए सभी को कठोर दंड मिलना चाहिए। हाई कोर्ट अब इस मामले पर अंतिम निर्णय सुनाएगा...!

