येशु-येशु वाला कन्वर्ट पादरी बजिन्दर सिंह नेपाल फरार हुआ, उसपर यौन शोषण के अलावा दिल्ली की GB_Road पर अफीम बेचने ओर वेश्याओं की दलाली के भी आरोप लगाए है। महिला ने पादरी पर मादक पदार्थों और लड़कियों की तस्करी में शामिल होने का भी आरोप लगाया। उसने कहा कि बजिंदर सिंह दिल्ली के जीबी रोड पर लड़कियों को बेचने का काम करता है।
जालंधर के चर्च "ग्लोरी एंड विजडम" के पादरी बजिंदर सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक महिला ने उन पर यौन शोषण मानसिक प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पादरी उसे अश्लील मैसेज भेजते थे गलत तरीके से छूते थे और जब उसने विरोध किया, तो उसे धमकाया गया।
💥महिला ने लगाए गंभीर आरोप💥
पीड़ित महिला ने बताया कि वह 2017 में चर्च से जुड़ी थी और 2023 में उसे छोड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि 2022 में हर रविवार उसे चर्च के एक कमरे (कैबिन) में अकेले बैठाया जाता था जहां पादरी उसे गलत तरीके से छूते और गले लगाते थे। जब महिला ने विरोध किया तो पादरी ने उसे डराने और धमकाने की कोशिश की।
महिला का कहना है कि पादरी ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। जब वह कॉलेज जाती थी तो कारों से उसका पीछा किया जाता था। उसके परिवार को धमकी दी गई कि "पिता घर नहीं लौटेंगे और मां चर्च से जिंदा नहीं आएंगी।" डर और तनाव की वजह से महिला डिप्रेशन में चली गई और किसी को कुछ नहीं बता पाई।