हरियाणा + महाराष्ट्र चुनावों मे RSS की सक्रियता से भाजपा को मिलने वाला मैसिव लाभ देख कर घुँघरू सेठ की फ्लॉवर हो रखी है, क्योंकि अब दिल्ली मे चुनाव सर पर हैं और संघ भाजपा के पक्ष मे लॉबिंग करने के लिए चुनाव से पहले पूरी दिल्ली मे 5 लाख मुहल्ला स्तरीय सभाएं करने का गोल लेकर चल रहा है। सर जी अब मोहन भागवत को चिट्ठी लिख कर कह रहे हैं कि भाजपा की नीतियां RSS के लाइन ऑफ थॉट के उलट हैं, और वे यह भी पूछ रहे हैं कि RSS भाजपा की इन नीतियों का समर्थन करता है या नही।
अब ये तो वही बात हो गयी कि शर्मा जी खुद अपने बच्चे के JEE एंट्रेंस की चिंता छोड़ कर वर्मा जी से कह रहे कि आपका लौंडा पढ़ाई नही करता, सारा दिन चरस गांजा फूंकता है, लड़कियों के पीछे घूमता है - क्या आपने उसे यह सब करने की छूट दी हुई है। 😂😂
RSS और भाजपा को आगे बढ़ कर सार्वजनिक मंच से केजरीवाल से यह जवाबी सवाल करना चाहिये कि भाजपा की नीतियां ऐसी हैं या वैसी - इस पर चर्चा बाद मे हो जायेगी, लेकिन पहले तो तुम बिना किसी लागलपेट के यह बताओ कि तुम्हारी आम आदमी पार्टी RSS की नीतियों पर चलती है या चलने की नीयत रखती है? यकीन मानिये, इस सवाल पर शीशमहल के सुल्तान से बगलें झाँकने के सिवा न उगलते बनेगा और न निगलते ही।

