हिंदू धर्म में बांस की लकड़ी (bamboo wood) को जलाना वर्जित माना जाता है इसके पीछे आध्यात्मिक कारण भी हैं तो वैज्ञानिक कारण भी । आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर क्यों ना जलाएं बांस की लकड़ी (सावधान! यादि आप ऐसी अगरबत्ती जला रहे हैं जो बांस की लकड़ी से बनी हैं तो आप भगवान को खुश नहीं कर रहे आपत्ति अपने परिवार और हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हो)
आपने कई बार सुना होगा कि बांस की लकड़ी को जलाना अशुभ माना जाता है। इसी कारण से हिन्दू धर्म में बांस की लकड़ी को जलाने की सख्त मनाही है लेकिन बांस न जलाने का कारण सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र के अंतर्गत और वैज्ञानिक धारणाओं से भी युक्त है।
बांस न जलाने के धार्मिक कारण
🔸बांस की लकड़ी को किसी भी हवन या पूजन में नहीं जलाया जाता।
🔸यहां तक कि जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाता है तो बांस की काठ पर शव को रखा जाता है लेकिन शव को जलाने से पूर्व बांस निकाल लिया जाता है और सिर्फ शव को ही मृत्यु शैय्या पर रखते हैं।
🔸बांस की लकड़ी जलाने से पितृ दोष (पितृ ऋण कम करने के उपाय) लगता है।
🔸बांस की लकड़ी जलाने से आर्थिक संकट घेर लेता है।
🔸भगवान श्री कृष्ण के पास बांसुरी थी जो बांस से बनी थी। इसलिए बांस को जलाना वर्जित माना गया है।
बांस न जलाने के वास्तु कारण
🔸वास्तु शास्त्र में बांस को अत्यंत शुभ माना गया है।
🔸बांस या उससे बनने वाली लकड़ी घर की नकारात्मकता तो खत्म करने में कारगर मानी जाती है।
🔸बांस की लकड़ी में नेगेटिव एनर्जी (नेगेटिव एनर्जी को हटाने के उपाय) को बांधे रखने की क्षमता होती है।
🔸बांस के प्रभाव से वास्तु दोष नहीं लगता।
🔸जिस भी काम में बांस का प्रयोग किया जाता है वह काम सुचारू रूप से हो जाता है। इसी कारण से शादी, जनेऊ, मुण्डन आदि में बांस की पूजा और बांस का मंडप बांधने का रिवाज है।
🔸सिर्फ हिन्दू वास्तु शास्त्र में ही नहीं बल्कि फेंगशुई में भी बांस या बांस के पौधे को जलाना घर में अशांति, कलेश और अशुभता को बढ़ावा देने के समान है।
बांस न जलाने के वैज्ञानिक कारण
🔸साइंस के अनुसार, बांस की लकड़ी में लेड और अन्य कई प्रकार की धातुएं होती हैं जो जलाने पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं।
🔸विज्ञान कहता है कि बांस जलाने से उत्पन्न ये विषाक्त धुआं व्यक्ति के अंदर न्यूरो और लिवर संबंधी परेशानियों को बढ़ाता है।
🔸इस जहरीले धुंए से व्यक्ति को अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी भी घेर लेती है।
ये थी नाना की लकड़ी ना जलाने के कारण। क्या ये सब जानते के बाद भी आप जलाएंगे बांस की लकड़ी या बांस की लकड़ी से बनी अगरबत्ती??
👉अगरबत्ती जलाएं के भयानक निशान जानने के लिए क्लिक कर वीडियो देखें