आज 20 मई 2024 , लोकतंत्र के महापर्व "लोकसभा चुनाव 2024" का पांचवा चरण शुरू हो गया है.. क्या आपने वोट किया , क्या आप वोट के लिए लाइन में खड़े हैं या आप वोट के लिए निकले हैं? ध्यान रहे देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, अपने बच्चों के सुखी जीवन के लिए, बहन बेटियों, माताओं बहनों की सुरक्षा के लिए, देश को अंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए, आतंकवाद, नक्सलवाद, जेहाद आदि के अंत के लिए ये हमारा एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए मतदान हर हाल की करें
मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार तो है ही लेकिन देश के प्रति हर देशप्रेमी का परम कर्तव्य भी हैं, रही बात देशद्रोहियों की तो उनका तो कहना हो क्या? माना कुछ लोग ऐसी परिस्थिति में फंस सकते हैं की चाहकर भी वोट ना कर पाए लेकिन ये स्थिति केवल कुछ हो लोगों के साथ हो सकती है मुश्किल से 2 से 5 %। जो लोग अलाश्य, गर्मी, बारिश , घूमने जाना जैसे कारणों से वोट नहीं करने जाते वो हमारी दृष्टि की देशभक्त तो नहीं हो सकते....

