अगर आप कमज़ोर हो, पतले हो, गाल पिचके हुए हैं, चेहरे पर लाली नहीं हैं तो ये उपाय करे और थोड़े दिनों में देखे अपने शरीर और चेहरे की रंगत। जिस तरह लोग मोटापे से परेशान हैं उसी तरह लोग पतलेपन से भी परेशान हैं।
दुर्बल शरीर होना भी उपहास का विषय बन जाता हैं। अगर कमज़ोर व्यक्ति इन पदार्थो को अपने भोजन में शामिल करेगा तो वो कुछ ही दिनों में मोटा ताज़ा, सुन्दर और आकर्षक हो जायेगा। आइये जाने इनके बारे में।
1. बादाम और मक्खन :- दस बादाम भिगो कर, पीसकर, ५० ग्राम मक्खन में स्वादनुसार बूरा शक्कर मिला कर डबल रोटी में मिलाकर नित्य खाए और खाकर गर्म दूध पिए। कम से कम तीन महीने। मोटापा बढ़ जाएगा। मस्तिष्क भी तेज़ होगा। सर्दी के मौसम में यह प्रयोग विशेष लाभ देता हैं।
2. अश्वगंधा और शतावरी :- आयुर्वेद में अश्वगंधा और शतावरी के उपयोग से वजन बढाने का उल्लेख मिलता है। अश्वगंधा और शतावर का चूर्ण मिक्स कर ले, अब इस में बराबर मात्रा में मिश्री मिला लीजिये, रात को सोते समय या कसरत करने के बाद एक चम्मच फांकी ले कर ऊपर से गर्म दूध पीजिये। एक महीने में ही शरीर का रूप रंग और डील डौल बदल जायेगा.
3. अखरोट :- अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। रोज़ 20 ग्राम अखरोट खाने से वजन तेजी से प्राप्त होगा।
4. केला और गर्म दूध :- तुरंत वजन बढाना हो तो केला खाइये। रोज़ दो या दो से अधिक केले खाने से आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहेगा। 3 केले खा कर ऊपर से गर्म दूध पिए। कुछ लोग केले को शेक बना कर पीते हैं, ऐसा ना करे।
5. मुनक्का :- 15 मुनक्का नित्य रात को खाकर पानी पीकर सोएं। एक दो महीने में ही सारी दुर्बलता दूर होकर शरीर का वजन बढ़ेगा, शरीर मोटा हो जायेगा।
6. अंजीर :- शरीर का वजन घटता जा रहा हो, दिनों दिन शरीर पतला हो रहा हो, जवानी में ही बुढ़ापा झलकने लगे तो रात को आधा गिलास पानी में ३ अंजीर और ३ चम्मच सौंफ भिगो दे। प्रात: पानी छानकर अंजीर निकाल कर खाए और वही पानी पी जाए। ऐसा 45 दिन तक करने से वजन बढ़ जायेगा, शरीर मोटा हो जायेगा।
अंजीर दूध में उबाल कर खाने से और ऊपर से वही दूध पीने से भी मोटापा बढ़ता हैं और कमज़ोरी दूर होती हैं।
7. खजूर और चना :- 5 खजूर और एक मुट्ठी काले चने धोकर रात को थोड़े से पानी में भिगो कर प्रात: खाएं, मोटापा बढ़ेगा, कमज़ोरी दूर होगी।
8. छुहारे :- रात को सोते समय चार छुहारे, गुठली निकाल कर एक गिलास दूध में डालकर उबाले, छुहारे चबा चबा कर खा लीजिये और ऊपर से दूध पी लीजिये। और इसी प्रकार सुबह नाश्ते में भी यही प्रयोग करे। यह प्रयोग सर्दी के मौसम में लगातार ३ महीने तक करे। शरीर मोटा और सुन्दर होगा। बल बढ़ेगा और यौन शक्ति भी बढ़ेगी। यह प्रयोग सभु आयु के स्त्री पुरुष कर सकते हैं।
9. मूंगफली :- मूंगफली खाने से कुपोषण से बचाव होता हैं, शारीरिक शक्ति बढ़ती हैं। मूंगफली खाने से, या इसकी खीर खाने से मोटापा बढ़ता हैं।
10. आलू :- आलू कार्बोहाइड्रेट और काम्प्लेक्स शुगर का अच्छा स्त्रोत है। ये ज्यादा खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। लेकिन बहुत अधिक सेवन भी उचित नहीं।
11. अनार और चुकंदर :- अनार और चुकंदर ये दोनों मांस और रक्त बढ़ाने वाले फल हैं। अत: नियमित एक अनार और एक चुकंदर का सेवन करना चाहिए।