साक्षी मिश्रा याद हैं आपको? वही, जिसने 5 साल पहले परिवार के विपरीत जाकर शादी की थी। जिस विधायक पिता राजेश मिश्रा ने बेटी को नाजों से पाला, पालन-पोषण कर बड़ा किया, पढ़ाया लिखाया वही लड़की घर छोडकर चली गयी थी। अपने पिता से ही जान का खतरा बताकर खूब हल्ला मचाया था। पिता का राजनीतिक करियर खत्म कर दिया। अब पैसों के भूखे इनके ससुराल वाले इन्हें पैसों के लिए टार्चर करते हैं।
UP के बरेली की रहने वाली साक्षी ने आरोप लगाया कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, जेठानी, और दादी सास दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग करते हैं। ससुराल वाले कहते हैं कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब दहेज नहीं मिला तो ससुराल वाले घर से निकालने की कोशिश करने लगे। जेठ भी अभद्रता करता है।